केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने 09 मई, 2020 को नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में उत्तर-पूर्वी राज्यों में COVID-19 की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री, अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद रहे।